बारह साल पहले टटीरी में हुआ था गोलीकांड
-मृतक व्यापारियों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने टटीरी कांड की बरसी पर मृतक व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
अग्रवाल धर्मशाला में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अब से 12 वर्ष पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में 10 दिसंबर वर्श 2008 को बदमाशो ने व्यापारियों पर गोलियां चला दी थी। इसमें चार व्यापारी बृजमोहन गुप्ता, सुमित गोयल, किशन चंद गोयल व संजय गोयल की मृत्यु हो गई थी, जबकि तीन व्यापारी घायल हो गये थे। अभिमन्यु गुप्ता ने सभी से संगठित होकर असामाजिक तत्वों का विरोध करने तथा उनसे डटकर मुकाबला करने की बात कही। इस मौके पर दीपक गोयल, अनिल गोयल, सतीश जिंदल, मनोज गुप्ता, सुरेश जिंदल, हेमकांत आर्य, पवन शर्मा, श्रेयांश जैन आदि थे।

If you have any doubts, please let me know