प्रशासन का तानाशाही रवैया निंदनीय : डॉ सीमा यादव | NMPK Media @Baghpat

0
सपा की महिला जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने किया नजरबंद
किसानों की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रच रही है केंद्र सरकार

बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव ने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने के लिए प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। प्रशासन उनके साथ पूरा तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है, इसे सपा कार्यकर्ता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डॉ सीमा यादव ने कहा कि योगी सरकार समाजवादियो से इस कदर डर गई है कि जहाँ भी उन्हें लाल टोपी लगाए समाजवादी कार्यकर्ता दिख जाते हैं वो पुलिस को उनके आगे खड़ा कर देती है । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बडौत में किसानों के बीच जाकर किसान यात्रा निकालने का कार्यक्रम बना रखा था, लेकिन प्रशासन ने सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। डॉ सीमा यादव ने बताया कि उन्हें स्वयं को पूर्व मंत्री हाजी तराबुददीन के साथ उनके आवास पर नजरबंद किया गया। प्रशासन का यह व्यवहार किसी भी दशा में ठीक नहीं है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की इन नीतियों की जमकर आलोचना करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top