आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों को मिला सर्जरी का अधिकार
आयुर्वेद चिकित्सकों ने मनाई खुशी, सरकार का आभार व्यक्त किया
बागपत। विपुल जैन
आयुष चिकित्सा संघ ने सरकार द्वारा आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार देने पर खुशी व्यक्त की और इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर आयुष चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डाॅ अमित खोखर एवं नीमा शाखा बागपत की अध्यक्ष डाॅ अंजना शर्मा ने कहा कि सर्जरी आयुर्वेद का अभिन्न अंग है। यह पद्धति पांच हजार साल पुरानी है। सरकार ने आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, इसलिए वह केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते है। साथ ही बताया कि आईएमए इस निर्णय के विरोध में 11 दिसम्बर यानि आज हड़ताल करेगी, जो उनका जन विरोधी निर्णय है, जबकि नीमा संघ ने आमजन को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए आज निशुल्क सेवा करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर कोशाध्यक्ष डाॅ मुजम्मिल, सचिव डाॅ अनुज गोस्वामी, डाॅ कर्णवीर, डाॅ उमाकांत, डाॅ समीर आदि थे।

If you have any doubts, please let me know