बागपत। विपुल जैन
शनिवार को बागपत जिले से सैकड़ों की संख्या में किसान जुलूस की शक्ल में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सिंधु बॉर्डर पहुंचे और उन्होंने यहां पर चल रहे किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव सतीश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून लाई है, वह पूरी तरह किसानों को बर्बाद करने वाला है। कहा कि किसान इस कृषि कानून को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसान हित में जल्द से जल्द इन तीनों कृषि कानून को रद्द कर किसानों को न्याय दिलाने का कार्य करें। कहा कि आज किसान अपने हक व अधिकारों को लेने के लिए सड़क पर बैठा हुआ है और केंद्र सरकार के मंत्री व सांसद अपनी मस्ती में मस्त हैं। उन्हें किसानों के सुख- दुख से कोई लेना देना नहीं है। किसान अपनी फसलों की बुवाई भी नहीं कर पा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार जबरदस्ती किसानों के ऊपर कृषि बिल थोपना चाहती है, जो किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व रालोद नेता रामकुमार चेयरमेन ने किया। रवाना होने वालों में परविंदर, धीरज उज्जवल, अभिनव तोमर, जयवीर तोमर, जितेंद्र कंडेरा, सचिन राणा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know