किसानों पर अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : डॉ सीमा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव सिंधु बॉर्डर पर पहुंची और उन्होंने यहां पर चल रहे किसानों के धरने को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। 
डॉ सीमा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही किसानों पर अत्याचार व जुर्म ढहाती आई है। कारपोरेट घरानों को फायदा पहुचाने के लिए सरकार ने किसानो को सड़क पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। कहा कि आज बढ़ती ठंड में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली की सडकों पर खुले आकाश के नीचे बैठे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर वह समाजवादी पार्टी बागपत की पूरी टीम के साथ सिंधु बॉर्डर पर पहुँची और उन्होंने किसानों की हौसला अफजाई की। केवल इतना ही नही उन्होंने किसानों को फल, चाय व अन्य खाने-पीने के सामानों का भी वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top