यमुनानगर | हरित कुमार
हरियाणा अनुसूचित जाति राज्य अध्यापक संघ-388 यमुनानगर द्वारा 6 दिसम्बर, 2020 अंबेडकर भवन गुलाब नगर जगाधरी में भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वहां पर मौजूद अध्यापक साथियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए और बाबा साहब के त्याग और बलिदान से भरे जीवन के बारे में बताया। जिला प्रधान सविद्रो देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्टेट कमिश्नरी प्रधान सतपाल, जिला कोषाध्यक्ष शशि भूषण, जिला सह सचिव विपिन कुमार, छछरौली ब्लॉक प्रधान बलजिंदर कुमार, जगाधरी ब्लॉक प्रधान संजीव बगल, गुरनाम सिंह ने बाबा साहब जी के जीवन और कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर सोहनलाल ,बलविंदर कुमार, भाग सिंह, सोमबीर ,सतीश कुमार, कमल कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद थे। बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के जीवन से संबंधित गीत मास्टर मदन लाल ने गाकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अध्यापक यह संकल्प लिया हम सब मिलकर निःस्वार्थ रूप से अपने अधिकारों को बचाने के लिए संवैधानिक रूप से अथक प्रयास करते रहेंगे । बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो के रास्ते पर चलते रहेंगे।

If you have any doubts, please let me know