डांस कम्पीटिशन से प्रतिभाओं को दिया जाएगा मंच: शुभम | NMPK Media @Baghpat

0
3 जनवरी को होगा डांस एवं सिंगिंग कम्पीटिशन
डांस प्लस फेम भूवन राॅव होंगे जज के रूप में शामिल

बागपत। विपुल जैन
वाॅयज डांस एवं फिटनेस एकेडमी के सौजन्य से एवं बालाजी मीडिया फिल्मस के सहयोग से आगामी 3 जनवरी को नगर में डांस, माॅडलिग एवं सिंगिंग कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।
एकेडमी के आर्गनाइजर शुभम सिंघल एवं डाॅयरेक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि इस डांस कम्पीटिशन के माध्यम से क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें मंच प्रदान करना है। बताया कि इसमें मुम्बई से डांस प्लस फेम भूवन राॅव जज के रूप में शिरकत करेंगे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को केश, ट्राॅफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ट्राॅफी, सर्टिफिकेट व गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। कार्यक्रम में सोनिया चौधरी एवं सुमित अरोडा विशेष सहयोगी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top