आईएएस अजय कुमार का निधन बेहद दुखद: सतीश पंवार | NMPK Media @Baghpat

0
खादी ग्रामोद्योग विभाग के सचिव पद पर तैनात थे अजय कुमार
बागपत से भी जुड़ी रही है अजय कुमार की यादें

बागपत। विपुल जैन
प्रमुख समाज सेवी सतीश पंवार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
सतीश पंवार ने बताया कि मूल रूप से पटना के रहने वाले अजय कुमार सिंह सिंह की यादें बागपत से भी जुड़ी रही है। वह वर्ष 1998 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वर्तमान में वह खादी ग्रामोद्योग विभाग के सचिव पद पर तैनात थे। वह उनके सबसे बेहतरीन मित्रों में से एक थे। उनका असमय जाना उनके लिए बेहद दुखद है। बताया कि वह उत्तर प्रदेश शासन में सचिव के पद पर भी तैनात रहे। कहा कि भले ही अजय कुमार आज हमारे बीच ना हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा हम सबके दिलों जहन में रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top