सपाइयों ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर को किया नमन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी कार्यालय बागपत में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि डॉ अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई गई। डॉ अंबेडकर का जन्म एक साधनहीन परिवार में हुआ था, लेकिन फिर भी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की और भारत में गैर बराबरी की जो परंपरा सदियों से चली आ रही थी उसको समाप्त करने के लिए जीवन भर अथक प्रयास किया।

 उनके द्वारा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए गए और सामाजिक रुप से पिछडे लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट राशिद तस्लीम, जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ नगेंद्र सिंह, रविंद्र प्रधान, एडवोकेट महेश रंगा, जियाउद्दीन चौधरी, अजेंद्र बली, डॉक्टर रियासत अली, सुशील नैन, राकेश गुर्जर, फिरोज खान, तहसीम छपरौली ,डॉक्टर आसिफ कुरेशी, कर्मवीर प्रधान, अमित तोमर,शाहबाज खान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top