राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 को होंगे कार्यक्रम : मोहित | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 12 जनवरी को नगर के दिल्ली रोड स्थित गोल्डन गेट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दोपहर साढ़े बारह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बागपत के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के समस्त पदाधिकारी अपने साथ कम से कम पांच-पांच युवा साथियों को लेकर आएंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी मंडल की टीम के 15 सदस्यों को लेकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर जिले में मंडल के कुछ पदाधिकारियों को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। बाकी सभी कार्यकर्ता व्यवस्था को बनाने में उनका सहयोग करेंगे। बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आने की भी संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top