बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के संरक्षक संजय जैन के नेतृत्व में 12 जनवरी को लखनऊ जाकर पुलिस महानिदेशक से मिलेगा।
बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन उनकी दुकान पर रात 9 बजे सीओ बड़ौत ने उनकी दुकान पर पहुंच कर पटाखे जबरदस्ती अपनी सरकारी गाड़ी में भर लिए थे और बाकी बचे हुए पटाखों पर पानी डलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ व एसपी बागपत को शिकायती पत्र देकर सीओ बड़ौत के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि एसपी, सीओ बड़ौत के विरुद्ध कोई कार्रवाई न कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ के यहां से भी जांच एसपी बागपत को देकर रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन एसपी ने अपर पुलिस महानिदेशक की जांच को भी अपने स्तर पर दबा दिया है। बताया कि इस प्रकरण को लेकर आगामी 12 जनवरी को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से उन्हें सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया गया है। वहा उसी दिन वह अपर प्रमुख सचिव ग्रह अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर सीओ बड़ौत के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

If you have any doubts, please let me know