कलमश्री सम्मान से नवाजे गए श्योनाथ सिंह शिव | NMPK Media @Baghpat

0
संवाददाता | हरित कुमार
गुरुवार को कलमकार कुम्भ साहित्य संस्थान दिल्ली द्वारा देश के 14 प्रदेशों के 110 श्रेष्ठ कलाकारों को "क्या खोया क्या पाया" विषय पर "कलम श्री" सम्मान दिया गया है। जिनमे उ0प्र0, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, म0 प्र0, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, प0बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब आदि प्रदेशों के मूर्धन्य कवि व साहित्यकार शामिल रहे।
 

कलमकार कुम्भ साहित्य संस्थान दिल्ली द्वारा सोशल साइट पर प्रतिदिन इन कलमकारो द्वारा दिए गए विषय पर रचनाएं पोस्ट कर देश, समाज की दशा को उकेरा जाता रहा है। संस्थान द्वारा साप्ताहिक रुप से श्रेष्ठ रचना कारों को जिनकी रचना उत्तम समझी जाती है को श्रेष्ठ रचना कार का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया जाता है। एक माह में लगभग 1500 रचनाएं पोस्ट होती हैं। संस्थान द्वारा सम्मान समारोह कलम श्री का आयोजन "#अलविदा 2020#" पर "क्या खोया क्या पाया" पर लिखी रचना पर किया गया।

   आयोजन के मुख्य संचालक श्री सुरेश चन्द्रा कवि एवं साहित्यकार गाजियाबाद तथा प्रमाणन अधिकारी डा0 गीतम सिंह बदायूं द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान पत्र दिए गए हैं। संस्थान द्वारा शीघ्र ही "ई पत्रिका "जारी की जाएगी। जिसका विमोचन 14 जनवरी मकर संक्रांति को प्रस्तावित है।जिसके संपादन की जिम्मेदारी प्रजापति श्योनाथ सिंह "शिव" अमरोहा को दी गई है। श्री सुरेश चन्द्रा द्वारा साहित्य क्षेत्र में अप्रतिम योगदान किया गया जा रहा है। अंत में संस्थान की ओर से सभी देश वासियों को आगत वर्ष 2021की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top