मितली में 7 को निकाली जाएगी साई बाबा की पालकी यात्रा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विवेक जैन
सिद्ध श्री शिरडी साईं मंदिर मितली में आगामी 7 जनवरी को मंदिर के स्थापना समारोह के मौके पर साईं बाबा की पालकी यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी।
प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद त्यागी ने बताया कि पालकी यात्रा सुबह 10 बजे मेन बागपत-मेरठ रोड स्थित त्यागी फार्म मंदिर मितली से शुरू होगी और उसके बाद विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए दोपहर को एक बजे पुनः मंदिर पर आकर समाप्त होगी। उसके बाद मंदिर में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सभी श्रद्धालु कोविड-19 से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाकर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top