सपाइयों को जिला अध्यक्ष के आवास पर किया नजरबंद
पूर्व मंत्री हाजी तराबुदीन हुए बेहोश
बागपत। विपुल जैन
सपा के कार्यकर्ता किसानों को समर्थन देने के लिए कलक्ट्रेट पर जा रहे थे, जिसको लेकर प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और उनके समर्थकों को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया।
इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है और जनपद में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना दे रहे समाजवादियों को उठाने का प्रयास किया, जिस पर सपा नेताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई। पुलिस ने डंडे से सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और पूर्व मंत्री हाजी तराबुददीन के गले को दबा दिया, जिससे कि पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन बेहोश हो गए। उन्हें पास के ही एक निजी नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने जबरदस्ती कर कई सपा कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बैठा लिया। धरना देने वालों में सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, तहसीम छपरौली, जियाउददीन चौधरी, डॉ सतीश गौड, प्रवीण शर्मा, राशिद तसलीम, डॉ रियासत अली, रामपाल, नीरज शर्मा, सोनू मुखिया,जगपाल यादव, प्रदीप कश्यप, आदित्य सोलंकी, मोहित त्यागी, कविता गोस्वामी,यशोदा देवी आदि थे।

If you have any doubts, please let me know