विजय दिवस पर नेहरू युवा केंद्र लगाएगा रक्तदान शिविर : अरुण | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
युवाओं में देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने व कोरोना काल मे खून की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उदेश्य से नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जायगा। 
नेहरू युवा केंद्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि इस बार विजय दिवस के उपलक्ष्य में एवं वीर शहीदों की स्मृति में जनपद बागपत के युवाओं के सहयोग एवं जिला संयुक्त अस्पताल बागपत के समन्वय से 16 दिसम्बर को सुबह 11 बजे नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

इसमें बड़ी संख्या मे युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रक्तदान से जुडी हुई भ्रान्तियों को दूर करना और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। बताया कि भारतवर्ष में हर वर्ष हजारों लोग रक्त की कमी की वजह से असमय मृत्यु को प्राप्त हो जाते है और यदि हम रक्तदान करें तो निश्चित ही कई लोगों को असमय मृत्यु से बचाया जा सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top