वैश्य समाज ने श्याम सुंदर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
वैश्य समाज के लोगों ने टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में एक शोक सभा की, इसमें उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। 
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि श्याम सुंदर अग्रवाल कुशल संगठक थे। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए तन-मन व धन से सतत प्रयास किए। राष्ट्रीय महिला मंत्री डॉ कमला अग्रवाल में कहा कि श्याम सुंदर अग्रवाल की स्मृति सदैव सबके हृदय पटल पर अंकित रहेगी। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में प्रांतीय मंत्री दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, संजय गर्ग, राकेश बंसल, राजकुमार मित्तल, मास्टर राकेश मोहन गर्ग,
जिलाध्यक्ष हंसराज गुप्ता, महामंत्री प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय महिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, राजेंद्र शास्त्री, प्रधान नरेश गुप्ता, प्रमोद जैन, राकेश जैन, विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सचिन गुप्ता, राम मोहन गोयल, चांदराम गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, सभासद राजीव गोयल, अनिल गोयल, अंकित जिंदल, सुरेश जिंदल , डॉ रामलाल, संतोष गुप्ता, अतुल जिंदल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top