बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली को पुलिस ने कलक्ट्रेट में किसानों के धरने प्रदर्शन में भाग लेने से रोक दिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
निवाड़ा गांव में सुबह के समय सपा के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली के ऑफिस पर कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। वह जिला मुख्यालय पर किसानों के समर्थन में होने वाले धरने प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें घेर लिया और धरने प्रदर्शन में नहीं जाने दिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ काफी बहस बाजी हुई। रिफाकत अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज कायम हो चुका है। भाजपा सरकार किसानों का गला घोट रही है। सरकार ने जो किसानों के लिए काला कानून बनाया है, उसे सरकार को हर कीमत पर वापस लेना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी इस काले कानून को वापस कराकर ही दम लेगी, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे और सरकार को इस काले कानून को वापस लेने के लिए पूरी तरह मजबूर कर देंगे।

If you have any doubts, please let me know