नितिन फौजी की पुण्य स्मृति में हुई खेल प्रतियोगिता
खेलों से होता है युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास
बागपत। विपुल जैन
बली-मेवला यूथ ब्रिगेड के सौजन्य से शहीद स्पोटर्स काॅम्पेक्स में नितिन फौजी की पुण्य स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फुटबाॅल प्रतियोगिता में बली की टीम विजयी रही, जबकि तीन किलोमीटर की दौड़ में मोंटी बली ने प्रथम, रविन्द्र बाघू ने द्वितीय व कपिल निबाली ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। इसके अलावा बालक वर्ग की दो किलोमीटर की दौड़ में आशीष मीतली ने प्रथम, सन्नी बली ने द्वितीय व सागर बली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शूटिंग बाॅल में निरोजपुर की टीम अव्वल रही। हाईजम्प में नितिन ने 164 सेमी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 15 सौ मीटर रिले में निबाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर युवा समाज सेवी हरेन्द्र प्रधान ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए युवाओं को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। इस मौके पर शहीद नितिन के पिता महेश कुमार, हरेन्द्र प्रधान, अजेन्द्र, दीपक नम्बरदार, राॅकी, बलराज पहलवान, सतीश पंवार, टीटू बाॅक्सर, प्रवीण, संजय, जगदीप, निर्देश, श्रीनिवास, अरूण आर्य, राहुल मेवला, नितिन मेवला, अजित मेवला, शूटिंग बाॅल के रेफरी संतु हवलदार, रविन्द्र कुमार आदि थे।

If you have any doubts, please let me know