बागपत। विपुल जैन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों के समर्थन मे सपा बागपत के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सिसाना, निवाड़ा और गोरीपुर में किसान पदयात्रा निकाली और उनसे 14 दिसंबर यानि आज जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने किसानों के बीच जाकर गावों मे नुक्कड सभा की और सभी किसानों से धरने में सम्मिलित होने की अपील। बिल्लू प्रधान ने कहा कि 14 दिसंबर यानि आज जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, सपा नेता व कार्यकर्ता भाग लेगें। उन्होंने इसके लिए पूरे जिले में संगठन के पदाधिकारियों व नेताओं को जिम्मेदारी दी। जनपद से बडी संख्या में सपा के समर्थक किसानों के धरने में शामिल होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगें। अगर प्रशासन ने किसानों के समर्थन में आने वाले सपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं को नजरबंद किया तो इसके लिए न्यायालय में वाद दायर कर समाजवादी पार्टी के नेताओं व समर्थकों के शांतिपूर्ण विरोध करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, सपा महासचिव प्रधान रिफाकत अली,तहसीम छपरौली, अरशद चौधरी ,विवेक वर्धन शर्मा ,प्रताप चौहान, अजय शर्मा, रणजीत चौहान, हाजीअफजाल,आकिब,सलीम, राधे गुर्जर, कविता गोस्वामी ,सलमा,रेखा कश्यप, रामवती आदि थे।

If you have any doubts, please let me know