बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान आदेशानुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीएलओ का सहारा लेते हुए गांव-गांव जाकर मतदाताओ की नई वोट बनाई।
उन्होंने गांव बुढ़सैनी, पुरामहादेव, मवीखुर्द, मतान्तनगर, बरशिया, अमीनगर सराय, सैडभर, सिंघावली अहीर आदि गांव में जाकर सैकड़ों मतदाताओ की नई वोट बनाने का कार्य किया। इस मोके पर बागपत विधानसभा के मतदाता प्रमुख गौरव यादव, युवा मोर्चा के मण्डल संयोजक अनिरुद्ध, मण्डल मंत्री कृष्णपाल शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, वेदपाल आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

If you have any doubts, please let me know