बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में राजपूत विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा की।
इसमें उन्होंने समिति के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह प्रधान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। जयपाल सिंह प्रधान पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। रविवार की सुबह उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस अवसर पर मनोज आर्य एडवोकेट महासचिव राजपूत विकास समिति बागपत, मास्टर ओमप्रकाश, नीरज राजपूत, अनिल कुमार गांधी, जनेश्वर, नीटू, अनिल चौधरी, काके राजपूत, राजेंद्र ठेकेदार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know