संसद हमले की बरसी पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
संसद भवन हमले में कई जवान हो गये थे शहीद
बागपत। विपुल जैन
जनपदभर में संसद पर हुए हमले की बरसी को लेकर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसमें शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव गजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि कई साल पहले आज ही के दिन आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला बोल दिया था। यहां पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए कई जवान शहीद हो गये थे। उन्होंने उनके अदम्य, साहस व बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। कहा कि आज आतंकवाद देश व समाज के विकास में सबसे बड़ा रोडा बना हुआ है। जब तक इस देश व समाज से आतंकवाद को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक यह देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता। अंत में सभी ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

If you have any doubts, please let me know