लायंस क्लब ने गरीबों को किया कंबलो का वितरण | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब बागपत के कार्यकर्ताओं ने नगर के वात्सायन पैलेस में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबलों का वितरण किया। 
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए, जबकि रामनरेश सिंह प्रधानाचार्य रोहिणी दिल्ली एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। समाज के सभी संपन्न परिवारों को इस तरह के पुनीत कार्यो में आगे आना चाहिए। उन्होंने लायंस क्लब बागपत के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि जब भी उन्हें उनसे किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो वे उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर समाज के 125 गरीब लोगों को कंबलो का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश चंद कौशिक ने किया। इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज, प्रमुख समाज सेवी राजपाल शर्मा, नगर पालिका बागपत के वरिष्ठ लिपिक एवं प्रमुख समाजसेवी महेश शर्मा, 
सचिव मनीष जैन, संतोष तोमर, विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट, एमजेएफ गजेंद्र सिंह बली, राजेश चौहान, सोहनपाल सिंह, अजय कुमार, समाजसेवी रामनिवास, बिजेंद्र सिंह गुर्जर, युद्धवीर चौहान, वीरेंद्र सिंह, अरविंद राणा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top