कलमश्री "ई" पत्रिका का किया गया विमोचन | | NMPK Media @Baghpat

0
नई दिल्ली। कलमकार कुम्भ साहित्य संस्थान दिल्ली द्वारा मासिक कलम श्री "ई" पत्रिका का विमोचन मकरसंक्रान्ति के पावन पर्व पर किया गया। पत्रिका अति आकर्षक है। साहित्य जगत में एक अनूठी पहल की है।

  पत्रिका में देश के 14 राज्यों से जुड़े मूर्धन्य रचनाकारों की रचनाएँ प्रकाशित की गई है जो एक ही प्रदत्त विषय पर अलग-अलग तरह कवियों ने भावाअभिव्यक्ति की है। कलमकार कुम्भ मंच से साप्ताहिक रूप से श्रेष्ठ रचना कारों को पुरस्कृत किया जाता रहा है और वर्षान्त पर" क्या खोया क्या पाया" विषय पर 126 रचनाकारों को "कलम श्री" पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
 पुरस्कार प्रमाण पत्र मुख्य संचालक श्री सुरेश चन्द्रा गाजियाबाद और डा0 गीतम सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा प्रदान किया गया। 
  कलम श्री 'ई' पत्रिका अल्प समय की उपलब्धता है जिसे तैयार करने में एडमिन कवि तथा साहित्य कार श्री चन्द्रा जी के अथक परिश्रम का परिणाम है। 

 पत्रिका में कलात्मकता का पुट स्पष्ट है प्रत्येक रचनाकार की रंगीन फोटो आकर्षित करने में सक्षम है। सभी कलाकारों का भरपूर सहयोग इस ऊँचाई तक लाने में सराहनीय रहा। पत्रिका की सफलता के लिए कयी सम्मानित व्यक्तित्वों द्वारा शुभ संदेश भी उसकी उपयोगता में वृद्धि कारक है। पत्रिका के संपादक का दायित्व प्रजापति श्योनाथ सिंह "शिव" अमरोहा को दिया गया है। 

 विमोचन के अवसर पर सभी को कलमकार कुम्भ साहित्य संस्थान दिल्ली की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयाँ। 
          

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top