बागपत। विपुल जैन
देवसेना एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से तांडव वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए।
इस मौके पर भाजपा खेकड़ा देहात के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज तांडव में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। इसमें जातिगत भावनाओं को भड़काया गया है। इस फ़िल्म के निर्देशक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा होना चाहिए तथा इस वेब सीरीज पर रोक लगनी चाहिए। भाजपा के मंडल महामंत्री विपिन माहेश्वरी ने कहा कि इस फ़िल्म में हिंदू धर्म के आराध्य देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। इससे लोगों में बहुत आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो इसको लेकर संगठन आंदोलन को मजबूर होगा। उन्होंने इसको लेकर चांदीनगर थाने के दरोगा मलवा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देव सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष, रोहित शर्मा, राजेंद्र बाल्मीकि, बदलू शर्मा, बिजेंद्र कसाना, कपिल त्यागी प्रमोद अत्री, धीरेंद्र कसाना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know