आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा :- अनूप | NMPK Media

0

आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा :- अनूप



किसान सोशल आर्मी के संस्थापक अनूप सिंह चानौत ने कहा की हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण व अच्छे ढंग से चल रहा है किसान साथियों को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए युवाओं की ड्यूटी लगाई जा रही है, वालिंटियर को ट्रैनिंग दी जा रही है। अनूप सिंह चानौत ने कहा की आंदोलन में कैसे युवाओं की भागीदारी कैसे बढ़े इसके लिए भी हमने किसान सोशल आर्मी की तरफ से हर जिले में एक - एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की है ,वह दो दिन बाद हमको रिपोर्ट सौंपेंगे। कैसे आंदोलन को आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से चलाया जाएं इसके लिए भी हम लगातार मीटिंग करके लोगों की जिम्मेदारियां तय कर रहे हैं। इस मौके पर अनिल मलिक, विकास दुहन ,सुमित ढुल, प्रदीप हिंदुस्तानी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top