टिकरी बॉर्डर पर 25 से ज्यादा बड़ी खाप पंचायत किसान आंदोलन में पहुंची | NMPK Media

0
किसान सोशल आर्मी के संस्थापक अनूप सिंह चानौत ने बताया की आज टिकरी बॉर्डर पर 25 से ज्यादा बड़ी खाप पंचायत किसान आंदोलन में पहुंची। 

सैकंडों गांवों से हजारों लोग आंदोलन में पहुंचे। महिलाओं ने हरियाणवी गीत और नृत्य किया।

 अनूप सिंह चानौत ने कहा की 6 फरवरी को हम पूरी तरह से चक्का जाम कर देंगे। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए हम रुप रेखा तय कर रहे हैं और लोगों की जिम्मेदारियां तय कर रहे हैं। वहीं अनूप सिंह चानौत ने कहा की टिकरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ाने के कारण हमने तंबूओं की ओर लंगरों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। 


वहीं किसान सोशल आर्मी के सांझा बयान में कहा की एक तरफ तो प्रधानमंत्री बोलते हैं की हम किसानों से एक कॉल दूर है वहीं दूसरी तरफ ये किले गाढ़कर क्या जताना चाहते हैं, अपनी मंशा साफ करें। किसान सोशल आर्मी ने कहा की जिस दिन किसान ने ठान लिया उस दिन दुनिया की कोई भी ताकत किसान को रोक नहीं सकतीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top