बड़ौत। बुधवार को जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत (बागपत) की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस बालिका स्वास्थ्य के रूप में मनाया गया ।आज के दिन का शुभारम्भ गायत्री मंत्र से हुआ ।राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया और उद्देश्य बताए गए।शिक्षित बेटी ,स्वस्थ बेटी ,स्वस्थ माँ ,स्वस्थ भारत ,जैसे नारे बोलते हुए स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाली है ।प्रसिद्ध योगाचार्य श्री पीतम सिंह वर्मा स्वयं सेविकाओं को प्राणायाम एवं योग का महत्व बताया ।वज्रासन, पद्मासन आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया ।जिसके द्वारा वे स्वयं भी स्वस्थ रह सकती हैं और अपने परिवार को भी स्वस्थ बना सकती है ।बालिका स्वास्थ्य पर आयोजित संगोष्ठी में डॉक्टर वीना फिजियोथेरेपिस्ट एवं डायटीशियन ने कहा कि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम होना ज़रूरी है ।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ताज़ा सात्विक आहार लेने की आवश्यकता है ।तदुपरांत मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित “माइन्डसेलो “समूह के रुद्र ठाकुर,अमन कुमार,शालिनी तिवारी ने एक वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों को मानसिक बीमारियों के विषय में जानकारी दी है ।भोजनावकाश के उपरांत स्वयं-सेविकाओं ने शिविर स्थल पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया ।स्वच्छता को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताने का संदेश भी दिया ।शिविर में मुस्कान, विधि, विशाखा, शिवानी, वसुंधरा, शिवा शर्मा, डिम्पल, सलोनी, बुशरा, शालू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा है


If you have any doubts, please let me know