जेवी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में माइंडसेलो ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया | NMPK Media Baghpat

0

 जनता वैदिक कालेज बडौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं महा मृत्युंजय मंत्र द्वारा किया गया ।कोरोना वायरस के समूल विनाश हेतु सर्वे भवन्तु सुखिन:का उद्घोष किया गया ।शिविर स्थल पर स्वयं सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन तो आ गई है बहुत अच्छी बात है लेकिन अभी भी कोई लापरवाही नहीं करनी है ।भीड़ में जानें से बचें,मास्क का प्रयोग ज़रूर करें,बार-बार साबुन से हाथ धोये और स्वच्छता का ध्यान रखें ।भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता सदैव वरणीय रही है ।कोविड -19 महामारी के दौरान यह बात सिद्ध हो चुकी है ।मसालों एवं आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करें ।स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ।बौद्धिक सत्र में श्री विनोद कुमार भारद्वाज, राजकुमार जी ने आदर्श एवं उत्तम चरित्र से जीवन को सरल , सहज ,श्रेष्ठ और सुंदर बनाने के लिये प्रेरित किया ।

माइंडसेलो संस्था की शालिनी तिवारी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा की ।रूद्र ठाकुर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने हेतु ध्यान क्रिया का महत्व बताते हुए स्वयं -सेविकाओं को ध्यान लगाना सिखाया। अमन कुमार ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताया ।

नेहरू युवा केन्द्र के समूह के सदस्यों दानिश द्वारा जल संरक्षण विषय पर चर्चा की गई ।डॉ गीता रानी ने कहा कि जल की बर्बादी न करें,घर में आगन्तुक अतिथियों को गिलास भर कर पानी देने के बजाय किसी बर्तन में या बोतल में पानी और ख़ाली गिलास दे ।छोटे-छोटे प्रयास से बड़े बदलाव सम्भव है ।स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली गई ।जिसमें जल संरक्षण,वृक्ष लगाओ और बचाओ,जल बिन सब सून आदि स्लोगन लिखकर एवं जन जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए मलिन बस्ती,पट्टी चौधराण,बावली रोड से होते हुए शिविर स्थल पर समाप्त हुई।कार्यक्रम में काजल तोमर,,प्रिंसी, दीपा, मुस्कान, अंजलि,,नर्गिस,तनु ,विधि, आँचल ,बुशरा आदि का विशेष योगदान रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top