जेवी कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह आयोजित किया गया। एनएमपीके मीडिया बागपत

0
बड़ौत। मंगलवार  को जनता वैदिक कालेज बडौत में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्गत बालिका सुरक्षा हेतु अभिभावक एवं छात्र शपथ समारोह आयोजित किया गया ।शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होकर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बासन्तिक नवरात्र तक विभिन्न कार्यक्रम जैसे-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,बालिका स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान, और स्वाभिमान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
कालेज प्राचार्य डा सतीश चन्द शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान की शपथ दिलाते हुए कहा कि बेटियाँ शक्ति स्वरूपा होती है ।वो जननी, हैं दुर्गा है।बेटियाँ धैर्य,साहस और हिम्मत की धनी होती हैं ।कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि बेटियों को स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षित होने की आवश्यकता है ।राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत दयानंद बाल विद्या मंदिर बडौत में कक्षा 1 से स्कूल खुलने पर मास्क वितरण कर नौनिहालों को मास्क लगाकर आने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम में डा अलका रानी,डा नीलम राणा,डा रश्मि निगम,डा साधना तोमर,रचना,डा प्रताप चौधरी,डा देवेंद्र पाल सिंह तोमर,डा उर्वेन्द्र ,डा सत्येन्द्र सिंह,डा प्रशान्त यादव ,संजीव ,दिनेश आदि का विशेष योगदान रहा है ।शपथ समारोह में नेहा, शिवानी, दीपा, नताशा, प्रिया ,सन्नी,यश,आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top