मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए । NMPK Media @Baghpat

0
बड़ौत। जनता वैदिक कालेज बडौत में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए ।कालेज प्राचार्य डा सतीश चन्द शर्मा ने बेटियों को सम्मान और स्वाभिमान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों में धैर्य और साहस कूट कूटकर भरा हुआ है ।आपको उसे पहचानने की आवश्यकता है । राष्ट्रीय ताईक्वान्डो खिलाड़ी प्रिया ने छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है ।
इन तकनीकों को सीख कर लड़कियाँ अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सकती है ।तदुपरांत मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें पलकी शर्मा, तनु, आँचल, मीनू, सोनम, शालू, आयशा, नेहा,वसुंधरा आदि ने सुन्दर मनमोहक डिज़ाइन बनाते हुए मिशन शक्ति अभियान की थीम हथेलियों पर उकेरी ।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालू ,द्वितीय स्थान सोनम तृतीय स्थान आयशा ,पलकी शर्मा ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि बेटियाँ कमजोर नहीं सुकोमल होती हैं परन्तु वे शक्ति का प्रतीक होतीं हैं ।वो जननी अन्नपूर्णा है।आज प्रत्येक क्षेत्र में बेटियाँ अपने दायित्वों को अत्यंत कुशलता से निभा रहीं हैं ।मेहन्दी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा अलका रानी, डा नीलम राणा,डा रीना,डा पूनम मलिक का विशेष योगदान रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top