एनएमपीके ब्यूरो
मेरठ। शुक्रवार को संजय गांधी (पी0जी0) कॉलिज, सरूरपुर खुर्द, मेरठ में "मिशन शक्ति" विशेष अभियान के अन्तर्गत चल रहे सेमीनार में पांचवें दिन डा० गीता रानी, मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार, यूनिसेफ, पी0एस०एफ०आई० और राष्ट्रीय सेवा योजना, मुस्कुरायेगा इण्डिया, वूमन हेल्पलाइन 1090 लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ने "मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान" विषय पर परामर्श दिया। भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जन जागृति का अभाव है.
समाज में जन जागृति पैदा करने के उददेश्य से ही मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठियों का आयोजन मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत किया जा रहा है। डा० गीता रानी ने बताया कि जिस प्रकार से शारीरिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याये होने पर दवाई लेते हैं वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याये होने पर काउन्सलर या चिकित्सक के पास जाये सकारात्मक विचारो के साथ आशा वादी रहें। रचनात्मक कार्यो में व्यस्त रहें। मुस्कुरायेगा इण्डिया अभियान के अन्तर्गत समाज के अन्तिम छोर पर अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने का प्रयास है। कार्यक्रम में डा० रीना तोमर, डा० अनिता , डा0 नीरज तोमर, डा0 ऋतु एवं सभी छात्रायें उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डा0 सविता तोमर ने सभी आभार व्यक्त किया।

If you have any doubts, please let me know