सबसे बड़ा धन बेटी और वन अतिथियों को भेंट स्वरूप दिए पौधे NMPK Media @Baghpat

0
- प्लास्टिक वर्जित कर किया मिट्टी के पात्रों का प्रयोग

संवाददाता सुरेंद्र मलनिया
बड़ौत। इसे कहते हैं प्रकृति के प्रति अटूट बंधन और प्यार। हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सर्जन डा. दिनेश बंसल की बिटिया की रिंग सेरेमनी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में डा. दिनेश बंसल ने आमंत्रित किए गए प्रत्येक अतिथि को एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में प्लास्टिक को वर्जित करते हुए मिट्टी के पात्रों का प्रयोग भोजन के दौरान प्रयोग किया गया था। 
याद दिला दें कि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल द्वारा अपने मैनावती अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों को भेंट स्वरूप पौधा दिया जाता है। अभी तक वे दो लाख के लगभग पौधों को भेंट कर चुके हैं। इसके अलावा सैंकडों की संख्या में पौधों का रोपण सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेजों में किया जा चुका है। रविवार को उनकी बिटिया पर्णिका बंसल की रिंग सेरेमनी थी। यहां पर भी उनका प्रकृति प्रेम जरा भी कम नहीं हुआ बल्कि अलग ढंग से दिखाई दिया।

 भोजन व्यवस्था के दौरान प्लास्टिक को वर्जित कर मिट्टी के पात्रों को प्रयोग में लाया गया था। साथ ही आमंत्रित किए गए प्रत्येक अतिथि को मिष्ठान के साथ एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही अतिथियों से वचन लिया कि वे इस पौधे का संरक्षण भी करेंगे। सभी अतिथि भी डा. साहब के इस प्रकृति प्रेम की सराहना करते नहीं थक रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top