नारी शक्ति के सम्मान योजनाओं के पोस्टर का विमोचन, विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी भी होगी आयोजित. NMPK Media @Baghpat

0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 का भव्य शुभांरभ कल

सीकर. जिला महिला अधिकारिता एवं जिला प्रशासन की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन ‘मिलन मैरिज गार्डन’ पिपराली रोड़ पर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 8 मार्च 2021 को प्रातः 11ः30 बजे आयोजित किया जायेगा।

डॉ. अनुराधा सक्सेना, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता ने बताया कि महिला दिवस के मुख्य अतिथि न्यायाधीश (मोटर एवं वाहन दुर्घटना) तथा विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश (पोक्सो कोर्ट) व पुलिस अधीक्षक, सीकर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, इन्दिरा शर्मा, निदेशक सांख्यकी प्रा. शि. एवं सुमन पारीक उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रहेगें। 

कार्यक्रम में उदय सेवा संस्थान, मदद फाउन्डेशन, नैना माथुर, सुनिता व चन्द्र कुमारी (ग्राम साथिन) को इन्दिरा महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा। स्कूल प्रबंधन समितियों जिनमें बालिकाओं का शत्-प्रतिशत नामांकन हुआ है उनकों पारितोषिक के रूप में राशि 10,000 एवं 5000 के चैकों का वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के यशोदा पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत नवाचार ‘‘मेरे नाम से मेरा घर’’ जिला स्तरीय अधिकारियों को उनकी बिटिया के नाम की नेम प्लेट अतिथियों द्वारा वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेन्टर के यौन उत्पीड़न, नारी शक्ति के सम्मान में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय एवं अन्य योजनाओं के पोस्टर विमोचन किया जावेगा। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले भर की ग्राम साथिनों तथा अन्य महिलाऎं भाग लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top