संवाद सहयोगी। पाई इंडिया यानी पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपने विशेष वेबीनार का आयोजन किया जिसमें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर गहन चर्चा और उसमे निहित संभावनाओं और त्रुटियों पर प्रकाश डाला गया और निष्कर्ष बताया कि शिक्षा से ही भारत पुन: विश्वगुरू बन सकता है और इसके लिए गुरुकुल शिक्षा पद्धति उत्तम है। स्पीकर्स में हर घर पाठशाला कार्यक्रम के स्टेट रिसोर्स पर्सन श्री शिव कुमार, वेदांता इंटरनेशनल के श्री लक्ष्मीकांत भाटिया और विलो डेन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा जी ने अपने विचारों को साझा किया और मॉडरेटर के तौर पर नेशनल मीडिया एडवाइजर अमन कुमार ने कार्यक्रम को संचालित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के फाउंडर व डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन सिंह जी ने भी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के संदर्भ में अपने विचारों का प्रतिनिधित्व किया और गोष्ठी को सफल बनाया। अन्य उपस्थित लोगों में सुनील कुमार, श्रीमती मीना झा आदि लोगों ने भी अपनी बात रखी।
आखिर क्या है पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया?
पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया एक सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य शिक्षक समाज के उत्थान हेतु कार्य करना और उनको आर्थिक मदद करना है। इस संस्था के साथ देशभर से हजारों की संख्या में शिक्षक जुड़े है और सक्रिय रूप से यह संस्था कार्य कर रही है। संस्था द्वारा वर्तमान में संचालित वेबिनार सीरीज के अंतर्गत हर हफ्ते 3-4 गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सैकड़ों विद्वान किसी भी विषय पर चर्चा करते है और अपने अनुभव साझा करते है।
शिक्षा रत्न सम्मान 2022
पाई का उद्देश्य शिक्षक समाज को एकजुट करके उनको समाज में उचित सम्मान दिलाना और उनके अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करना भी है। इसके लिए संगठन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है लेकिन मुख्य रूप से शिक्षा रत्न सम्मान कार्यक्रम में देशभर से शिक्षक, एक मंच पर आकर मिलते है। आगामी शिक्षा रत्न सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन यहां पर करे।
If you have any doubts, please let me know