बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया ने 8 मार्च को विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मनाने का ऐलान किया है।
इसके लिए संस्था के फाउंडर चेयरपर्सन श्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि भारत देश में हमेशा से नारी समाज को देवी के रूप में पूजा जाता रहा है लेकिन आधुनिकता के इस दौर में हम देखते है कि समाज सुधार में नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित न करने और उनको उचित अवसर न प्रदान करना बेहद सामान्य हो चला है।
इसको देखते हुए हमने अपने पाई किरणमई अवार्ड 2022 के अंतर्गत उन वीरांगनाओं के साहस और हिम्मत को सलाम करने का सोचा है जिन्होंने समाज के लिए एक उदहारण बन राष्ट्रहित में कार्य किए है और मानवता को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान दिया है। इसके लिए लगातार हमारे पास विभिन्न महान हस्तियों के नॉमिनेशन भी आ रहे है जिनको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।
वहीं संस्था के नेशनल मीडिया एडवाइजर व शिक्षा रत्न अमन कुमार बागपत ने भी संस्था के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know