बड़ौत | नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब द्वारा भूमि पूजन व यज्ञ किया गया तथा दूरदराज से आए लोगों को सम्मानित किया गया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनपाल जैन चीफ गन हाउस बड़ौत द्वारा गरीब ,बेसहारा, असहाय, वृद्ध व विकलांग व्यक्तियों को निशुल्क 1 माह की राशन किट का वितरण किया गया |
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान उपाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर क्लब के सचिव दीपक राज कोषाध्यक्ष संजीव डांगी रशिम तोमर राजवीर सिंह तोमर सदस्य धर्मेंद्र आर्य ने यज्ञ में आहुति देकर यज्ञ को संपन्न कराया |
कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल संत चन्दनदास महाराज डॉ चतर सिंह मा रामपाल सिंह चौ प्रीतम सिंह जयपाल सिंह हिंदी प्रवक्ता मौसम चौधरी, काला पहलवान उर्फ सोनू तुषार कांत अमित निरवाल मैं मुख्य अतिथियों का स्वागत किया|
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रधान खेड़ी धर्मपाल सिंह रमाला सोमवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य सोनवीर सिंह अजय चौधरी नादान मलिक सभासद वीरपाल प्रधान जगबीर प्रधान रमेश सिंह तोमर लोन ओमवीर सिंह प्रधान अजय कुमार आदि का सहयोग रहा | वहीं सोनू सांवरिया गायक सोनीपत ने अपने कीर्तन मंडली के साथ भजन कीर्तन द्वारा सभी लोगों का मोह लिया | क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान सचिव दीपक राज ने बताया कि आज 300 लोगों को एक-एक माह के लिए राशन किट निशुल्क वितरण की गई | कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह चौहान संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया |
If you have any doubts, please let me know