बागपत। विपुल जैन
भारत विकास परिषद बड़ौत द्वारा दिगंबर जैन अतिथि भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ौत विधायक केपी मलिक एवं चेयरमैन अमित राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में बड़ौत नगर एवं आसपास के लोगों व महिलाओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली के सहयोग से लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में 285 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ भरत सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों का जीवन तो बचता ही है, साथ ही साथ स्वयं भी रक्तदान कर आत्म संतुष्टि मिलती है। हमारे द्वारा दिए गए रक्त की आपूर्ति 48 से 72 घंटे के भीतर हो जाती है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष एसएन बंसल, महासचिव वीके सिंघल, प्रांतीय संरक्षक नरेश गोयल, एस पीगोड़ प्रांतीय चेयरमैन प्रदीप जैन, प्रांतीय चेयरमैन अतुल जैन आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा परिषद के अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव संतोष जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, संजय जैन, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, जितेंद्र जैन, डॉ भवानी शंकर शर्मा, डॉक्टर रामावतार गर्ग, अनुराग जैन, विशाल वर्मा, पारुल जैन, सौरभ जैन, संजय जैन, विवेक जैन, आनंद जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन,आलोक जैन सराफ, सुनीता जैन, रुचि जैन, अलका जैन, मीनू जैन, दीप्ति जैन, भावना जैन, पूनम जैन, आंचल जैन, सारिका जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

If you have any doubts, please let me know