मांगरौली गांव से गरीब कन्या की उठी डौली | NMPK Media @Baghpat

0
शादी में ट्रस्ट ने दान में दिया सभी घरेलू सामान 
ट्रस्ट के कार्यों की समाज के सभी लोग कर रहे प्रशंसा   

बागपत। विपुल जैन 
अखिल भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने मांगरौली गांव में एक गरीब कन्या की शादी कराकर बहुत नेक काम किया है। इसके लिए गांव के सभी लोग ट्रस्ट के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
बागपत के मांगरोली गांव में गरीब कन्या की शादी के दोरान कन्या को आशीर्वाद देते अखिल भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता

ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकेन्द्र हेवा ने बताया कि उनके ट्रस्ट द्वारा मांगरौली गांव में शिवानी पुत्री बबलू की शादी अंकित पुत्र ओमवीर निवासी माजरा मुजफ्फरनगर के साथ हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराई। शादी में सभी घरेलू सामान दिया गया और घरातियों व बरातियों के खाने-पीने का इंतजाम कराया। बताया कि अब से पहले भी उनका ट्रस्ट सैंकड़ों गरीब कन्याओं की शादी कर चुका है। आगे भी वह गरीब कन्याओं की शादी करते रहेंगे। इस मौके पर अमित गुर्जर, पारूल त्यागी, रवि कुमार, सोनू कुमार, मुकेश शर्मा, हंसराज गुप्ता, जयभगवान दिल्ली आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top