गौना में खुलवाये मेडिकल काॅलेज, दान में ले भूमि: दीपक | NMPK Media @Baghpat

0
जिला पंचायत सदस्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा पत्र 
जिले में मेडिकल काॅलेज के लिए कई जगह का दिया सुझाव

बागपत। विपुल जैन 

ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बागपत में मेडिकल काॅलेज के लिए कुछ सुझाव दिये है।
दीपक यादव जिला पंचायत सदस्य

दीपक यादव ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार गौना गांव में मेडिकल काॅलेज खोलती है और उस काॅलेज का नाम उनके पिता के नाम पर रखा जाता है तो वह 50 बीघा भूमि दान में देने के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फूलैरा गांव में तीन सौ बीघा, बालैनी गांव में दो सौ बीघा तथा सिंगौली तंगा, गौना, सुभानपुर, ललियाना व चमरावल गांव में एलएमसी की लगभग तीन हजार बीघा भूमि खाली पड़ी हुई है, जहां पर मेडिकल काॅलेज बनवाया जा सकता है। कहा कि फूलैरा गांव के लोग भी मेडिकल काॅलेज के लिए अपनी जमीन, पैसा व चंदा देने के लिए तैयार है। यदि इन स्थानों में से कोई सी भी जगह मेडिकल काॅलेज खुलता है तो इससे बागपत के साथ-साथ गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर व दिल्ली के लोगों को भी फायदा मिलेगा। बताया कि उनके घर पर डाकखाना चलता है, जिनसे कोई किराया नहीं लिया जाता। इसके अलावा जल्द ही उनके यहां पर बैंक भी खुलने वाला है और उनके लिए भी पूरी व्यवस्था निशुल्क रहेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top