भड़काऊ भाषणबाजी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई: प्रमोद गोस्वामी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने देश- प्रदेश की जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अफवाह पर ध्यान ना दें और न ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई भड़काऊ पोस्ट व वीडियो डाले। सभी लोग आपस में एकता व भाईचारे की मिसाल कायम करें।
प्रमोद गोस्वामी जिला अध्यक्ष भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी

प्रमोद गोस्वामी मंगलवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भारत में दंगे कराने की फिराक में है। वह हिंदू- मुस्लिम को आपस मे लड़ाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन हम सबको एकता का प्रतीक बनकर उनको मुंहतोड़ जवाब देना है। दंगाइयों का किसी सूरत में हम सबको मिलकर मुकाबला करना है। कहा कि वह केंद्र सरकार से व राज्य सरकार से  मांग करते है कि जो भी व्यक्ति भड़काऊ भाषण बाजी दे तो वैसे लोगों से सख्ती से निपटने का कार्य करें। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही कहा कि दिल्ली दंगे में  मरने वाले गरीब, मजदूर व व्यापारी है। उन्हें भारी नुकसान हुआ है। सरकार उन्हें भी  मुआवजा व सरकारी नौकरी दे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top