भाजपा नेता सुदेश चौहान का किया गया भव्य स्वागत। | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भाजपा नगर मंडल बागपत की एक बैठक नगर महामंत्री राजेश गौतम के आवास पर आहूत की गई।
बागपत में भाजपा नेता सुदेश चौहान का स्वागत करते कार्यकर्ता

इसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुदेश चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण का नामित सदस्य बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने  हर्ष व्यक्त किया और उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि सुदेश चौहान के विकास प्राधिकरण में नामित सदस्य बनने से बागपत जनपद का तेजी के साथ विकास होगा। कहां की भाजपा हाईकमान कर्तव्यनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दे रही है, जो बहुत ही खुशी बात है। इस मौके पर एडवोकेट रामपाल नेहरा सदस्य पिछड़ा आयोग, शीतल प्रसाद वाल्मीकि, सतपाल उपाध्याय, विपिन रोहिल्ला, प्रकाश मलिक, प्रवीण शर्मा, प्रमोद शर्मा, कल्लू पंडित, संजीव गौतम, प्रदीप कश्यप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top