संचारी रोग नियंत्रण में शिक्षा विभाग से मांगा सहयोग | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
मौसम में बदलाव शुरू होने के साथ स्वास्थ्य विभाग जनपद में एक माह तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। खेकड़ा चिकित्सा अधीक्षक ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अभियान में सहयोग करने का आहवान किया।
बागपत की खेकड़ा बीआरसी पर शिक्षकों के साथ बैठक करते खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक

संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान शुरू हो गया है। इसमें बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बीमारी से पीड़ित लोगों का उपचार भी होगा। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक ने बीआरसी पर पहुंचकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से सहयोग मांगा। बैठक कर बताया कि गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियां फैलती है। बीमारियों पर काबू रखने के लिए पूरे एक माह विशेष अभियान चलेगा। बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को हाईजीन व साफ-सफाई के संबंध में जागरूक करेंगी। बीपीएम रूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नोडल विभाग हैं और संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के मामलों की निगरानी करेगा। आशा, एएनएम, एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग समय से उपचार एवं रेफर करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मरीजों की ट्रेकिग करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top