बागपत। विपुल जैन
खेकड़ा तहसील स्थित जिला कारागार में छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल एवं सुभारती डेन्टल कॉलेज द्वारा बंदियों के रोगों का निवारण करने हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बागपत से भाजपा के विधायक योगेश धामा ने जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सैफ फाउंडेशन के सचिव फैज महमूद के साथ संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर योगेश धामा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त देश का निर्माण होता है और शिक्षा व स्वास्थ समाज की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार भी स्वास्थ के क्षेत्र में बड़े स्तर से कार्य कर रही है, जिसमें गांव से लेकर शहर तक के हर आम व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय एवं अस्पताल जिस प्रकार शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य कर रहा है, वह बहुत सराहनीय है और जिस प्रकार कारागार में बंदियों के उपचार हेतु लगाए गये शिविर से सुभारती संस्थान के सेवा भाव की भावना प्रदर्शित हुई है वह समाज सेवा का मुख्य उदाहरण है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवा करना इंसानियत के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के द्वारा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहें उत्कर्ष कार्यों से समाज का उत्थान हो रहा है। उन्होंने शिविर में आए सुभारती अस्पताल के माहिर डाक्टरों की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जेल के अंदर बंदियों को विभिन्न रोगों से संबंधित काफी समस्याएं आ रही थी, जिसे आज शिविर के माध्यम से पीड़ित बंदियों को उपचार देकर दूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसन, त्वचा दन्त, नेत्र, हड्डी व जोड़ एवं नाक, कान, गला आदि के 221 कैदी रोगियों का उपचार हुआ है, जिसमें सुभारती अस्पताल की टीम एवं डेन्टल कॉलिज की आधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों से लैस डेन्टल वैन ने अस्पताल जैसी सुविधा जेल के अंदर ही देकर रोगियों को उपचार देने का अहम कार्य किया है, जो बहुत सराहनीय है। सैफ फाउंडेशन के सचिव विशिष्ट अतिथि फैज महमूद ने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगो की मदद करना हमारे संस्कारों का हिस्सा है तथा जिस प्रकार सुभारती विश्वविद्यालय व अस्पताल समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अग्रणीय योगदान दे रहा है, उससे हमारा समाज सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर जनता को चिकित्सीय सुविधाएं देकर समाज को स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाएगा।
सुभारती विवि के मीडिया मैनेजर अनम खान शेरवानी ने बताया कि सुभारती अस्पताल के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समय- समय पर निःशुल्क चिकित्सीय शिविर लगाए जाते है, जिसका उद्देश्य समाज को रोग मुक्त कर स्वस्थ वातावरण बनाना है। उन्होंने बताया कि सुभारती अस्पताल विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों के साथ अनुभवी डाक्टरों की टीम से अपने हर मरीज का इलाज सेवा भाव से करता है, इसी कारण आज भारतवर्ष में सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र की गूंज है। इस मौके पर पर कारागार से चिकित्सा अधिकारी डा. जावेद खान, फार्मेसिस्ट डा. एमएम खान, डिप्टी जेलर रविन्द्र कुमार, एडवोकेट उमर फरीदी, सुभारती अस्पताल से डा. अभिषेक राय, डा. बृजेश पाल सूर्यवंशी, डा.अक्षित गर्ग, डा. दिव्यांश, डा. के. स्वरूप, डा. हर्षिता, डा. दिव्यम अग्रवाल, हर्षपाल, अनिल, डा. संचित प्रधान, डा. सुशांत भटनागर, डा. योगेश कुमार, डा. आकाश तोमर, डा. अपूर्व गौतम, डा. आमिर, डा. मौ अजीम, पीआरओ प्रदीप कुमार व राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा।

![]() |
| बागपत की जिला जेल में लगे डेंटल शिविर में पहुंचे बागपत के विधायक योगेश धामा व सुभारती डेंटल कॉलिज की टीम |

If you have any doubts, please let me know