धूमधाम से मनाया गया अर्वाचीन इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत | विपुल जैन
अर्वाचीन भारती भवन इंटर कॉलेज खेकडा़ का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

बागपत के खेकड़ा स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज में एसपी बागपत का अभिनंदन करते करते प्रबंध समिति के लोग
इस मौके पर एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने बच्चों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। मां तुझे सलाम देशभक्ति गीत पर दर्शको ने जोरदार तालियां बजाकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया। छोटे-छोटे बच्चों के राम- राम-राम गीत की सभी ने खूब तारीफ की। सत्यभामा कृष्ण नाटिका के द्वारा भाव प्रेम की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई।

 प्रबंध समिति के चेयरमैन अरुण शर्मा, प्रबंधक उमेश शर्मा, प्राचार्य मीनाक्षी स्वामी, अनुज कौशिक, नरेश शर्मा, अनुज शर्मा, दिनेश जैन, प्रवेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड व कुलदीप शर्मा ने एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव का शाल ओढाकर, स्मृति चिन्ह, भागवत गीता व पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया। संचालन यीशु धामा व चिंकी नैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच बागपत के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष गर्ग, सिद्धार्थ कौशिक, उमाशंकर शर्मा, अनिल जैन, प्रदीप धामा, चन्द्र विज्ञान गुप्ता, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव गौड़, श्रद्धानंद, देवेंद्र शर्मा, पिंटू तेवतिया, संगीता सिंघल, साधना शर्मा, पिंकी धामा,अनीता, अनुराधा पांचाल, नीरू पवार, प्रिंस धामा, अमरदीप धामा, अंकित गोस्वामी, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top