बागपत। विपुल जैन
श्री गोपीचंद महाविद्यालय अहेडा में सोमवार को स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और स्काउट गाइड के नियम व उद्देश्य जाने।
संस्थान के चेयरमैन डॉ रामकरण सिंह ने ध्वजारोहण कर स्काउट शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपने जीवन काल में किए गए स्काउट गाइड शिविर के अनुभवों को साझा किया। यह शिविर हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के प्रशिक्षक सचिन शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। इसमें उन्होंने पहले दिन विद्यार्थियों को स्काउट गाइड की तीन प्रतिज्ञा का महत्व बताया। साथ ही कहा कि देश व समाज की सेवा के लिए स्काउट गाइड से अच्छा कोई भी माध्यम नहीं है। इसमें विद्यार्थियों को पूरी उत्सव एवं उमंग के साथ भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में बी एड प्राचार्य डॉ आभा कंसल, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह, सरदार सिंह, खुसनुर एवं संदीप राजपूत उपस्थित रहे।
श्री गोपीचंद महाविद्यालय अहेडा में सोमवार को स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और स्काउट गाइड के नियम व उद्देश्य जाने।
![]() |
| बागपत के अहेड़ा स्थित गोपीचंद महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर स्काउट शिविर का शुभारंभ करते चेयरमैन डॉक्टर रामकरण सिंह |


If you have any doubts, please let me know