समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने अपने 64 वें जन्म दिवस के मौके पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की और से जिला संयुक्त अस्पताल बागपत में पौधारोपण किया।
बागपत के जिला अस्पताल में वृक्षारोपण करते प्रमुख समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता व अन्य

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकिशोर टंडन एवं जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बीएल कुशवाह के साथ सपत्नीक 51 फलदार, छायादार एवं ओषधिये पौधों का हर्बल वाटिका में रोपण किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजकिशोर टंडन ने कहा कि प्राणवायु के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही साथ हमें पेड़ों की परवरिश करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने अभिमन्यु गुप्ता को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीएल कुशवाह ने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी ने पिछले वर्ष भी हर्बल वाटिका में वृक्षारोपण किया था। यहाँ जो पेड़ विकसित हो रहे हैं, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। जिला अस्पताल के क्वालिटी कंट्रोल प्रबंधक डॉक्टर चैतन्य ने भी इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आई सपोर्ट मशीन के चेयरमैन पंकज गुप्ता, पूर्व जोन चेयरमैन हंसराज गुप्ता, लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सचिव दीपक गोयल, मनोज गुप्ता , संतोष गुप्ता, रक्त बैंक से केएल भारती, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top