लाभार्थियों को बांटे गये गोल्डन कार्ड
सरकार की आयुष्मान योजना से लाभ उठाये लोग
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया।
इस मौके पर भाजपा की जिला महामंत्री कौशल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने आयुष्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया। साथ ही उन्होंने सरकार की इस योजना की जमकर सराहना की और लोगों से इस योजना से लाभ उठाने का आहवान किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। मेले में लगभग सौ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी बागपत आरके टंडन, बागपत के सीएचसी अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत, डाॅ मुकेश, डाॅ रेनू, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश राजपूत समेत अनेक स्वास्थ्य कर्मी व लाभार्थी मौजूद रहे।
सरकार की आयुष्मान योजना से लाभ उठाये लोग
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया।
![]() |
| बागपत के टटीरी में लगे आरोग्य मेले में लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण करती भाजपा की जिला महामंत्री कौशल त्यागी |

If you have any doubts, please let me know