दिल्ली में दंगा फैलाने वालों को मिले कड़ी सजा
दंगाईयों की नहीं होती कोई भी जाति व धर्म
बागपत। विपुल जैन
महाराजा अग्रसैन सेवा समिति के युवा जिलाध्यक्ष विपिन माहेश्वरी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और आपस में एकता व भाईचारे की मिसाल पेश करें। कहा कि कुछ असामाजिक तत्व हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर उन्हें आपस में लड़ाना चाहते है। ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहना चाहिए।
विपिन माहेश्वरी सोमवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि दिल्ली में जो दंगा हुआ वह काफी निन्दनीय है। इसमें कई बेगुनाह लोग मारे गये और कई परिवार उजड़ गये। अब यहां पर फिर से अमन व शांति बहाल करनी है। इसके लिए हिन्दू व मुस्लिम दोनों सम्प्रदाय के लोगों को आगे आना चाहिए। दंगाईयों की कोई भी जाति व धर्म नहीं होता। दंगा करने वाले जो भी लोग है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और बेगुनाह को किसी भी सूरत में नहीं फसाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली दंगे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दंगाईयों की नहीं होती कोई भी जाति व धर्म
बागपत। विपुल जैन
महाराजा अग्रसैन सेवा समिति के युवा जिलाध्यक्ष विपिन माहेश्वरी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और आपस में एकता व भाईचारे की मिसाल पेश करें। कहा कि कुछ असामाजिक तत्व हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर उन्हें आपस में लड़ाना चाहते है। ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहना चाहिए।
![]() |
| विपिन माहेश्वरी युवा जिलाध्यक्ष महाराजा अग्रसेन सेवा समिति |

If you have any doubts, please let me know