बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में एक दिवसीय नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया।
शिविर का उदघाटन अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी जमीरुद्दीन अब्बासी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का प्रत्येक सदस्य मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करता है। मैं उनको सेल्यूट करता हूं। यहां पर दीन-हीन, बेसहारा लोगों की आंखों का इलाज सम्मान रूप से किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया शिविर में डॉ दीपक शर्मा ने 129 रोगियों की जांच की और 42 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन कर वाहन द्वारा वेणु आई इंस्टीट्यूट शेख सराय दिल्ली भेजा गया। वहां पर क्लब की ओर से उन्हें सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अध्यक्षता ईश्वर अग्रवाल व संचालन सचिव दीपक गोयल ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आई सपोर्ट मशीन पंकज गुप्ता, डॉ रामलाल, डॉ योगेश चौधरी, अशोक कुमार, मनोज गुप्ता ,विभोर जिंदल, संतोष गुप्ता आदि थे।

![]() |
| बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब के सौजन्य से लगे नेत्र शिविर में मरीजों की जांच करता चिकित्सक |
शिविर का उदघाटन अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी जमीरुद्दीन अब्बासी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का प्रत्येक सदस्य मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करता है। मैं उनको सेल्यूट करता हूं। यहां पर दीन-हीन, बेसहारा लोगों की आंखों का इलाज सम्मान रूप से किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया शिविर में डॉ दीपक शर्मा ने 129 रोगियों की जांच की और 42 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन कर वाहन द्वारा वेणु आई इंस्टीट्यूट शेख सराय दिल्ली भेजा गया। वहां पर क्लब की ओर से उन्हें सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अध्यक्षता ईश्वर अग्रवाल व संचालन सचिव दीपक गोयल ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आई सपोर्ट मशीन पंकज गुप्ता, डॉ रामलाल, डॉ योगेश चौधरी, अशोक कुमार, मनोज गुप्ता ,विभोर जिंदल, संतोष गुप्ता आदि थे।

If you have any doubts, please let me know